कोरोना के इलाज के लिए 5 नए फीवर क्लिनिक खुले, होगी निशुल्क जांच

कोरोना के इलाज के लिए 5 नए फीवर क्लिनिक खुले, होगी निशुल्क जांच

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु नए दिशानिर्देश के साथ कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा के आदेशानुसार फीवर क्लीनिक की रीवाइज़्ड सूची जारी की गई है। इस कड़ी में नगर निगम क्षेत्र में 5 नए फीवर क्लीनिक संचालित होंगे।

यह क्लीनिक सुबह 8:00 से लेकर शाम के 8:00 बजे तक कार्य करेंगे तथा जांच में पाए गए पॉजिटिव व्यक्तियों का उपचार नियमानुसार किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि किस मरीज को संस्थागत भर्ती करना है या होम आइसोलेशन में रहना है। इन फीवर क्लीनिक में लोगों का नि:शुल्क जांच व उपचार हौगा। सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर निकटतम फीवर क्लीनिक में नि:शुल्क जांच की जाएगी।  कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई देने पर यहां सेम्पल भी दे सकेंगे। कलेक्टर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर तत्काल निकटतम फीवर क्लीनिक में जाकर नि:शुल्क जांच कराएं।

कलेक्टर श्री मीणा ने बताया कि फीवर क्लीनिक में जांच और उपचार नि:शुल्क किया जायेगा सेम्पल लेने के लिए फीवर क्लीनिक में अलग से टीम तैनात की गई है। फीवर क्लीनिक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्यरत रहेंगे। शहर में स्थित प्रत्येक फीवर क्लीनिक के लिए एक चिकित्सक को नोडल अधिकारी भी बनाया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेम्पल भी इन्ही फीवर क्लीनिक में लिये जाएंगे।फीवर क्लीनिक जाकर अपना परीक्षण करा सकेंगे और लक्षण दिखाई देने पर कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल भी इसी फीवर क्लीनिक में लिये जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews