शादी का झांसा देकर चार साल से रिश्तेदार कर रहा था बलात्कार, रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर चार साल से रिश्तेदार कर रहा था बलात्कार, रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार| सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक के मार्गदर्शन में बैढ़न टी आई अरुण पाण्डेय ने बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है|

जिले में एक पीड़िता ने अपने एक रिश्तदार पर शादी का झांसा देकर चार साल से बलात्कार करने का आरोप लगाया है| शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 26/06/2020 को घुरिताल निवासी एक युवती थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके जीजा के मौसी का लड़का सूरज शाह पिता शिवप्रसाद शाह निवासी कुल्हूई थाना माड़ा का रहने वाला है जो उसके घर वर्ष 2016 से रिश्तेदारी होने के कारण अक्सर आया जाया करता था और रिश्तदारी होने के कारण शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा और जब पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहा गया तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और धमकी दिया कि यदि इस संबंध में किसी को बताओगी तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को खत्म कर दूंगा जिसके बाद।पीड़िता की रिपोर्ट को थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपराध क्र 560/2020धारा 366, 366ए, 376(1), 376(2)(एन), 450, 506भादवि 5एल, 6पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर उपनिरीक्षक मुकेश झारिया की देखरेख में आरोपी की तलाश में टीम कुल्हूई के लिए रवाना हुई लेकिन आरोपी माड़ा थाना से छत्तीसगढ़ की तरफ भगाने की फिराक में था तभी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा गया

उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,उपनिरीक्षक शीलता यादव,प्रधान आरक्षक सूर्यभान, दीपनारायण, अरुण पटेल,आरक्षक पंकज सिंह,दीपक,महेश पटेल एवं महिला आरक्षक अर्चना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews