ACCIDENT IN MP: 30 फिट नीचे खाई में गिरने से 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

ACCIDENT IN MP: 30 फिट नीचे खाई में गिरने से 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।
मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकुनिया स्थित पुल के 30 फिट नीचे गहरे खाई में गिरने से बाइक सवार एक किशोर सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया की तीनों अपाची बाइक पर सवार होकर झिंगुरदा से दुधमनिया जा रहे रहे थे ,जो बिरकुनिया पुल के नीचे गिर गए और काल के गाल में समा गए। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नीरज नामदेव व टी आई नागेंद्र प्रताप सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को खाई से निकलवाया।

घटना की जानकारी में मोरवा टी आई नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के झिंगुरदा निवासी मृतक विवेक सिंह गोंड पुत्र लक्षमण सिंह उम्र 22 वर्ष , राजकुमार सिंह गोंड पुत्र सोनशाह सिंह उम्र 19 वर्ष व रवि सिंह सिंह पुत्र हरिचरण सिंह उम्र 17 वर्ष आज प्रातः 9 बजे अपाची बाइक क्रमांक UP 64 AF 4693 पर सवार हो कर ग्राम दुधमनिया जा रहे थे कि जैसे ही ग्राम बिरकुनिया स्थित पुलिया के पास पहुंचते हैं कि बाइक के अनियंत्रित होने से तीनों लगभग 30 फिट गहरे खाई में जा गिरे। टी आई श्री सिंह ने आगे बताया कि बाइक के अत्यधिक रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोट आई जिससे घटना स्थल पर मौत हुई है। टी आई श्री सिंह के अनुसार सम्भवतः तीनो मृतक दुधमनिया स्थित मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे जो सड़क दुर्घटना का शिकार हो काल के गाल में समा गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेज दिया और मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी मोरवा पुलिस।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews