सिंगरौली में सरकारी किताबों की कालाबाजारी, पुलिस ने कंटेनर और वाहन जब्त किया

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चितरंगी बीआरसी और पिपरवान स्कूल के एक शिक्षक की इसमें संलिप्तता भी बताई जा रही है। पढ़ें विस्तार से...
सिंगरौली में सरकारी किताबों की कालाबाजारी, पुलिस ने कंटेनर और वाहन जब्त किया

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने किताबों से भरा कंटेनर सहित पिकअप वाहन जब्त किया है। बता दें कि इन किताबों को कबाड़ी के पास बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, यह किताबें सरकार द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए निःशुल्क दी जाती है, लेकिन इसमें भी कालाबाजारी का मामला सामने आया है।

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सरकारी स्कूलों की किताबें वाहनों में भरकर कबाड़ी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चितरंगी बीआरसी और पिपरवान स्कूल के एक शिक्षक की इसमें संलिप्तता भी बताई जा रही है।

पूछताछ जारी

वहीं, पुलिस की कार्रवाई पूरा होने के बाद मामले में कुछ और नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस द्वारा अभी कार्रवाई शुरू की गई है। किताबें कहां से लाई जा रही थी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1006486333″]

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews