सिंगरौली: सरकारी किताबें बेचना बीआरसीसी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने संविदा सेवाएं की खत्म

जांच दल द्वारा सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरवान पहुंचकर शिक्षकों के बयान लिया गया। साथ ही प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें यह कहा गया कि तीनों कर्मचारियों की इस गतिविधि में संलिप्तता पाई गई है।
सिंगरौली: सरकारी किताबें बेचना बीआरसीसी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने संविदा सेवाएं की खत्म

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिक्षक दिवस के दिन पुलिस ने किताबों से भरा कंटेनर सहित पिकअप वाहन जब्त किया था, जिसे कबाड़ी के पास बचने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं, अब इस मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जब कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बीआरसीसी सियाराम भारती की संविदा सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही बीएसी चितरंगी शिव कुमार मिश्रा और प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद जायसवाल को निलंबित किया गया है।

जिला स्तरीय समिति का किया गया गठन

दरअसल, जिस दिन यह कार्रवाई की गई थी, उसके बाद चालक द्वारा पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि उसने किताबों को पिपरवान स्कूल चितरंगी से लोड किया था। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह, डीपीसी रामलखन शुक्ला एवं सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी को सौंपे गए पत्र के अनुक्रम को जांच के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया। वहीं, जांच दल द्वारा सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरवान पहुंचकर शिक्षकों के बयान लिया गया। साथ ही प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें यह कहा गया कि तीनों कर्मचारियों की इस गतिविधि में संलिप्तता पाई गई है। इस आधार पर सियाराम भारती की संविदा सेवा समाप्त की गई और अन्य दो कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

कलेक्टर ने संविदा सेवाएं की खत्म

वहीं, कलेक्टर और मिशन संचालक चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कार्यालय प्रमुख होने के नाते सियाराम भारती को सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि बीएसी शिव कुमार मिश्रा और प्रभारी प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद जायसवाल की मिलीभगत से पुस्तकों को बेचा गया। इसलिए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के प्रतिकूल होने के आधार पर इनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews