रिलायंस पॉवर के ऐश डैम फूटने पर कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रिलायंस पॉवर के ऐश डैम फूटने पर कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सिंगरौली जिले में रिलायंस पॉवर प्लांट के ऐश डैम के फूटने से सासन में तबाही का मंजर चारो तरफ देखते नही बन रहा है | जहाँ तक नजरे जाती है सिर्फ मलबा ही दिखाई देता है, हर तरफ ऐश डैम के फूटने और उसके तबाही के चर्चाये जोरो पर है| वही सिंगरौली जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी ने रिलायंस कंपनी के खिलाफ मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए कहा है कि व्यस्क मृतक को 10 लाख एवं मृतक बच्चे के परिजन को 5 लाख रुपये व वारिस सदस्य को नौकरी साथ मे आश्रित परिजन को 7950 रुपये वर्तमान शासकीय प्रचलित दर पर जीवन निर्वाह भत्ता कंपनी को देना होगा|

गौरतलब है कि सिंगरौली जिले के सासन में रिलायंस का फ्लाई ऐश डैम फूटने से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। आपको बता दे कि बीते दिन रिलायंस पॉवर प्लांट का ऐश डैम फूटने से चारो तरफ पानी और राखड़ ही नजर आ रहा है। वही आज सुबह बनारस से एन डी आर एफ के टीम सिंगरौली के सासन में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा। वही प्रशासन द्वारा ड्रोन कमरे से लापता लोगो की छनबीन करने की कोशिश की जा रही है। अब तक एक 3 वर्ष के मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews