पूर्व खनिज अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में जिला प्रशासन,क्षतिग्रस्त हुई फसलों का शुरू किया सर्वे

पूर्व खनिज अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में जिला प्रशासन,क्षतिग्रस्त हुई फसलों का शुरू किया सर्वे

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

बीते पिछले शनिवार से किसानो के ऊपर आफत की बरसात हो गई थी। जैसे ही किसानो की फसल खेतो लहलहा रही थी जिसको देखकर किसान के चेहरे पर हंसी की मुस्कान झलक रही थी। कि अचानक शनिवार को सिंगरौली जिले के कई गाँवो में तेज हवाओ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने ने किसानों के चेहरे की मुस्कान को छीन कर उसके ऊपर दुखो का पहाड़ फोड़ दिया। जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान की जगह चिंता की लकीरे झलकने लगी क्योकि अन्नदाता अपने खेतो में अन्न उगाने के लिए काफी परिश्रम करता है दिन रात खेतो में काम करता रहता है चाहे बरसात हो ठंड हो या गर्मी यैसे में ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान होने से किसान काफी चिंतित थे।

जिले के राजा व मध्यप्रदेश खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष वी.पी.सिंह राजा बाबा ने किसानो के दर्द को जाना और शनिवार को उन्होंने जिला कलेक्टर से इस बारे में चर्चा कर किसानो की फसल का जल्द से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा वितरण करने की बात कही जिस पर जिले के तेज तर्राट युवा कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को फसलो का सर्वे करने को कहा गया ताकि किसानो को उनके फसलो का उचित मुआवजा दिया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews