EOW, GST विभाग ने की एक साथ छापेमारी, खंगाले जा रहे हैं रिकार्ड, शिकायत के बाद एक्शन

सूत्रों की मानें तो और भी कई खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों ने इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा था ताकि किसी को पहले से भनक न लगे।
Singrauli raid

सिंगरौली में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) और जीएसटी रीवा की टीमों ने मिलकर कई जगह में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक और जीएसटी की शिकायतों के बाद की गई है। संयुक्त टीमों ने जिले के कॉलेज मोड़, समेत कई जगहों पर कोल ट्रांसपोर्टर्स और फर्मों के दफ्तरों पर दबिश दी।

ईओडब्ल्यू के आला अधिकारी छापे में मौजूद 

जानकारी के मुताबिक, कई संचालक तो छापा पड़ते ही अपने ऑफिस छोड़कर भाग निकले। इससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस बड़ी कार्रवाई की अगुवाई रीवा ईओडब्ल्यू एसपी खुद मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एके टेक्स एण्ड एसोसिएट के संचालक अनिल कुमार शाह की फर्म पर छापा मारा गया है।

कई बड़ी फर्म निशाने पर 

छापेमारी की यह कार्रवाई जारी है, सूत्रों की मानें तो और भी कई खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों ने इस पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा था ताकि किसी को पहले से भनक न लगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिले में यह चर्चा जोरों पर है कि कई बड़ी फर्में इस जांच के घेरे में आ सकती हैं।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews