
Singrauli News : सिंगरौली जिले के एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जहां डिग्री कालेज बैढ़न में बच्चियोंं से अमानवीय तरीके से कई टन वजनी रोलर चलवाकर खो-खो ग्राउंड का मरम्मत करवाया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि यहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। जिसके लिए मरम्मतीकरण का कार्य मजदूरों व अन्य संसाधनों से करवाने के बजाय कॉलेज के छात्राओं से करवा जा रहा है।
राज्य स्तरीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
बता दें कि डिग्री कालेज बैढ़न में आज यानी 29 जनवरी से दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 8 संभाग के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसके लिए आयोजक द्वारा डिग्री कालेज को लाखों रुपए का बजट भी जारी हुआ है, जिसमें ग्राउंड मरम्मत से लेकर खिलाड़ियों के खाने-पीने व ट्रॉफी आदि की सारी व्यवस्था शामिल है लेकिन प्रबंधन ने बजट को बचाने के लिए कॉलेज की छात्राओं से कई टन वजनी रोलर को चलवाकर ग्राउंड मरम्मत का कार्य करवाया।
संगठनों ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों बच्चियां जैसे-तैसे वजनी रोलर को उठाकर आगे-पीछे कर रही हैं। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस घटना के बाद महाविद्यालय की भूमिका पर कई सवाल उठ रहे है। समाजसेवीयों सहित कई संगठनों ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”907379774″]
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

