लापरवाही पड़ी भारी, टीआई लाईन अटैच, आईजी ने की कार्रवाई

आईजी रीवा ने लापरवाही पर कार्रवाई करते हुये थाना प्रभारी चितरंगी शेषमणि पटेल को तत्काल लाईन अटैच कर दिया है।
लापरवाही पड़ी भारी, टीआई लाईन अटैच, आईजी ने की कार्रवाई

SINGRAULI NEWS :  रीवा संभाग के आईजी एम.एस.सिकरवार ने चितरंगी थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होने थाने के रिकॉर्डो का निरीक्षण किया जिसमें दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही पायी गयी। आईजी रीवा ने लापरवाही पर कार्रवाई करते हुये थाना प्रभारी चितरंगी शेषमणि पटेल को तत्काल लाईन अटैच कर दिया है।

तत्काल कार्रवाई 

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि आईजी रीवा द्वारा चितरंगी थाने का निरीक्षण किया गया था जिसमें दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही देखी गयी जिस पर आईजी रीवा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये चितरंगी थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया गया है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews