Singrauli में Dial 100 के चालकों ने सरई थाने में पदस्थ आरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Singrauli में Dial 100 के चालकों ने सरई थाने में पदस्थ आरक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

Singrauli News : सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब डायल 100 के चालकों ने सरई थाने में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, आरक्षक रविशंकर तिवारी पर आरोप है कि उनके द्वारा पिछले कई महीने से फर्जी इवेंट लेकर डायल 100 के चालकों पर दबाव बनाया जा रहा था और रात भर थाना क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कराया जा रहा था। इसके लिए जब चालकों द्वारा मना किया गया, तो आरक्षक ने उन्हें फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। साथ ही उन्हें अपशब्द भी कहे गए।

फोन पे पर लिया जाता है पैसा

मामले को लेकर चालक मोहन यादव और प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने अवैध रेत का परिवहन करने के दौरान ट्रैक्टर से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम किया, जिससे चालक भयभीत हो गए और दोनों चालकों ने इस बात की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। तब अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली में जाने से मना किया गया। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि आरक्षक रविशंकर तिवारी द्वारा रेत का अवैध उत्खनन तथा उनसे महीने का पैसा लेने के लिए डायल 100 का उपयोग किया जाता है। इस गाड़ी में ही बैठकर नो इंट्री में कोयला तथा गिट्टी की गाड़ियो को निकलवाई जाती है और फोन पे पर पैसा लिया जाता है।

पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

चालकों ने बताया कि सरई थाने के सामने बुद्धसागर नामक युवक फिनो बैंक चलाता है, उसी के फोन पे पर रविशंकर द्वारा पैसे लिए जाते हैं। बुद्धसागर से पैसे लेने के लिए भी आरक्षक द्वारा डायल 100 के चालकों को भेजा जाता है। वहीं, दो चालकों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है तथा न्याय की गुहार लगाई है।

11 मार्च को की थी शिकायत

सूत्रों की मानें तो रवि शंकर तिवारी को बचाने के लिए विभाग के ही जिम्मेदारों द्वारा मामले को दबाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आपको बता दें कि डायल 100 के ड्राईवरों द्वारा अपने आवेदन में अवैध कारोबार जिक्र कर सरई क्षेत्र में चल रहे। अवैध कारोबार की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार, चालकों ने 11 मार्च 2024 को लिखित में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, मामले उजागर होने के बाद सिंगरौली जिले से लेकर राजधानी भोपाल तक खाकी वर्दी शर्मसार होते नजर आ रही है। साथ ही अब तक सरई थाने के आरक्षक रवि शंकर तिवारी पर कार्रवाई न होने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

इनका ये कहना

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने कहा मामले कि इस जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एस.डी.ओ.पी. देवसर का कहना है कि मामले में जो भी आरोपी होगा जल्दी ही उसपर कार्रवाई की जाएगी।

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews