सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, इलाके में छाया मातम

सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, इलाके में छाया मातम

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सिंगरौली जिले में सोन नदी (Sone River) में नहाने गए 4 बच्चों की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई| पूरा मामला सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में आने वाले लमसरई इलाके का है| इस दुखद घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है|

जानकारी के मुताबिक, लमसरई इलाके में रहने वाले अमित कुमार पिता राजेश वैश्य उम्र 15 साल, आनंद कुमार पिता लालपति वैश्य 13 साल, रोहित कुमार पिता लाल बहादुर वैश्य, राहुल पिता कुंजलाल 15 साल जो रामदीहा इलाके का रहने वाला था सभी लोग गढ़वा थाना इलाके के सोन नदी में नहाने गए थे| नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ| जहां चारों बच्चे पानी के तेज बहाव की वजह से बह गए|

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे | कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बच्चों के शव तलाशने का काम शुरू हुआ। एक बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया है और बाकी बच्चों की तलाश की जा रही है| इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews