
Singrauli News : सिंगरौली में मोरवा पुलिस ने अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर क्षेत्र में 2 जगह कार्रवाई कर अलग-अलग वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की है। बता दें कि मौके से 2 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया है। आइए विस्तार से जानें…
288 लीटर अवैध शराब जब्त
आपको बता दें कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे है। इस अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के थाना क्षेत्र के पेड़ताली और चटका के समीप शराब से भरे दो वाहनों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा इन वाहनों से 27 पेटियों में कुल 288 लीटर अवैध शराब जब्त हुई है।
मामला दर्ज
वहीं, दूसरे मामले में गाड़ी से पुलिस को 15 पेटी की कुल 180 लीटर बियर मिली है। जिसकी कीमत 37 हजार 500 बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की के तहत, मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक यू.पी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण मरावी, उमेश अग्निहोत्री, रामनरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक नीरज सिंह, सुमत कुमार रावत, ओंकारनाथ कुशवाहा, आरक्षक सर्वेश यादव एवं सुरेश परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।
[dgv_vimeo_video id=”826620239″]
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

