ठेका कंपनी की ‘प्रताड़ना’ से तंग युवक पेट्रोल लेकर पहुंचा जीएम ऑफिस, आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंगरौली जिले में एनसीएल में ओबी का कार्य कर रही कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही हैं लेकिन एनसीएल सहित मजदूर यूनियन और श्रम विभाग व जिला प्रशासन सभी चुप्पी साधे हुए हैं।
Singrauli News

Singrauli News

सिंगरौली की Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के निगाही क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पेट्रोल लेकर जीएम ऑफिस के मुख्य गेट पर पहुंच गया और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। युवक की पहचान विनोद साकेत के रूप में हुई है।

विनोद ने एनसीएल की ठेका कंपनी क्लॉउटेक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार महीने से जॉइनिंग लेटर के नाम पर उसे गुमराह किया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जीएम ऑफिस पहुंचने से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठाए।

हाथ में पेट्रोल देखकर मचा हड़कंप 

मुख्य गेट पर युवक के हाथ में पेट्रोल देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले भी ठेका कंपनी पर लग चुके हैं आरोप 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंगरौली जिले में एनसीएल में ओबी का कार्य कर रही कंपनियां मजदूरों का शोषण कर रही हैं लेकिन एनसीएल सहित मजदूर यूनियन और श्रम विभाग व जिला प्रशासन सभी चुप्पी साधे हुए हैं। पूर्व में इसी कंपनी के अधिकारियों से परेशान होकर विजय पनिका नामक युवक मोबाईल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने वाला था जिसे काफ़ी समझाईश के बाद नीचे उतारा गया था फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews