कॉलेज के नाम को लेकर छिड़ी सियासत, NSUI की नाम बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

कॉलेज के नाम को लेकर छिड़ी सियासत, NSUI की नाम बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह गहरवार। कोरोना काल में जिले में एक नई जंग छिड़ गई है जिसमें सिंगरौली जिले के शासकीय कॉलेज स्व. राजनारायण सिंह स्मृति महाविद्यालय का नाम बदले जाने का मुद्दा जोरों पर है। हर तरफ NSUI के छात्र नेता, विपक्षी पार्टियां सहित करणी सेना भी कॉलेज का नाम बदले जाने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

इनका कहना है कि कॉलेज के पूर्व छात्र सालों पहले सिंगरौली जिले के महान स्व. राजनारायण सिंह जो कि रीवा संभागीय स्तर पर खेलने गए थे और वीर गति को प्राप्त हुए, उनके नाम पर शासकीय महाविद्यालय का नाम वर्ष 1994 में स्वं राजनारायण सिंह स्मृति पड़ा। 26 वर्ष तक यह नाम चलता रहा लेकिन आज सिंगरौली के लाल स्वं राजनारायण सिंह का नाम बदले जाने की चौतरफा विरोध हो रहा है। सिंगरौली विधानसभा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है 26 वर्ष बाद आखिर ऐसा क्या हो गया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष को कॉलेज के बोर्ड से राजनारायण सिंह का नाम हटवाना चाहते है। मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को आम जनता की समस्या नही दिखाई देती सड़क,स्वास्थ्य और पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं को छोड़कर अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग कर कॉलेज का नाम बदलवाने में लगे हैं। उन्होने चेतावनी दी कि अगर नाम बदला तो हम सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। यूथ कांग्रेस राजनारायण सिंह के नाम के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी चाहे उसके लिए हमें आर-पार की लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े।

जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होगी NSUI – पंकज पांडेय

सिंगरौली जिले के NSUI के जिलाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि अगर पूर्व छात्र स्व राजनारायण सिंह के नाम मे बदलवा किया गया तो हम छात्र संघ वाले अपने जिले के गौरव व लाल स्व राजनारायण सिंह का अपमान होता चुपचाप नही देखेंगे। हम छात्र सड़कों पर उतरकर जेल भरो आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन,जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।

सिंगरौली के वीर सपूत छात्र का अपमान हम नही करेंगे बर्दाश्त – का.संजय नामदेव

सिंगरौली जिले के शासकीय स्वर्गीय राजनारायण सिंह स्मृति महाविद्यालय का नाम बदले जाने पर अब सीपीआई पार्टी के राज्य परिषद सदस्य व एटक यूनियन के प्रदेश सचिव कामरेड संजय नामदेव कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि हम अपने जिले के गौरव व शान रहे हर खेल में प्रतिभावान रहे स्व राजनारायण सिंह का अपमान कभी बर्दाश्त नही करेंगे। स्व. राजनारायण सिंह सिंगरौली के शान और कॉलेज की प्रतिष्ठा के लिए संभागीय स्तर पर खेलने गए थे, आज अगर उनका नाम बदला गया तो सीपीआई पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews