Singrauli News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला ‘मामा’ का बुलडोजर

Singrauli News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला ‘मामा’ का बुलडोजर

Singrauli News : सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर का आधा हिस्सा शासकीय जमीन पर बना हुआ था।

यह है पूरा मामला

बता दें कि शुक्रवार की रात बच्ची अपने आंगन में सो रही थी कि आरोपी विनय पंडित (तिवारी) चार दीवारी नाककर आया और पीडिता को पकड कर कमरे के अन्दर ले जा कर जबरन गलत बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोस के शिवलाल गोंड, राजपति पनिका और शिवनाथ गोंड की भयाहू आये तो विनय पंडित (तिवारी) मौके से भाग गया। बच्ची ने अपनी मां को यह पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची के भाई एवं बहन के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी चितरंगी डी.एन. राज के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय तिवारी पिता अरूण तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी दरबारी थाना चितरंगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीडिता ग्राम देवरी में अपनी अर्ध विक्षिप्त मां रामपति नाई के साथ अकेली रहती है पीडिता के पिता का स्वर्गवास हो चुका है एवं दो भाई हिमांचल प्रदेश में मजदूरी करने के लिए गये हुये थे।

[dgv_vimeo_video id=”842961562″]

इस मामले को गंभीरता से लेते हुये जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर अरुण परमार एवं पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में हिमाली पाठक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चितरंगी के मार्ग दर्शन में थाना चितरंगी प्रभारी निरी. डी.एन. राज एवं पुलिस टीम व राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा आरोपी विनय तिवारी के ग्राम दरबारी में स्थिति मकान का आधा भाग शासकीय भूमि पर निर्मित था जो राजस्व विभाग की प्रक्रिया उपरांत अवैध निर्माण पाये जाने से आज अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”842960811″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews