Singrauli News : बैढ़न में माँ की हत्या और बेटी को घायल कर फरार हुए थे बदमाश, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

singrauli news

Singrauli News : सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 31 मार्च को वैढ़न स्थित जिलानी मोहल्ले में व्यापारी सुरेश जायसवाल के घर शाम लगभग 8.30 बजे अज्ञात आरोपियों ने सुरेश जायसवाल की पत्नी मंजू जायसवाल की हत्या कर दी। तथा उनकी पुत्री दीक्षा जायसवाल को गंभीर रूप से घायल कर फरार हुए आरोपियों को सिंगरौली पुलिस की संयुक्त टीम ने ढूंढ निकाला है। घटना के बाद पुलिस की कई टीमों ने जिले सहित अन्य प्रदेशों में दबिश दी और शुक्रवार 5 अप्रैल को मास्टर माइंड सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड बबलू जायसवाल उर्फ सुनील जायसवाल पिता कल्लू जायसवाल है। जुआ आदी था और महादेव एप्प से उसने जुआ खेलने हेतु 27 लाख रूपये का कर्जा लिया था। वह किसी भी कीमत पर कर्ज चुकाना चाहता था। जिस कारण उसने डकैती की योजना बनायी थी। बबलू जायसवाल ने इसके लिए दिनेश उर्फ गोलू रजक के साथ मिलकर राज्य से बाहर के अपराधी दिनेश कुशवाहा, रविकान्त मौर्य दोनो निवासी बांदा उत्तरप्रदेश, विशाल जाटव, अतुल सिंह दोनों निवासी बबराला, जिला संभल उत्तरप्रदेश को बुलाया और फिर उन लड़कों को फरियादी के घर तक जाकर रेकी कर लूट और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

singrauli news

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपित सुनील उर्फ बब्लू जायसावल निवासी वैढ़न, दिनेश उर्फ गोलू रजक निवासी वैढ़न, दिनेश कुशवाहा निवासी बांदा (उ.प्र.) रवीकान्त मौर्या निवासी बांदा (उ.प्र.) गिरफ्तार किया है। दो अभियुक्त जिनसे पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। कि कुछ और नया खुलासा हो सके उनमें विशाल जाटव निवासी जिला सम्भल एवं अतुल सिंह निवासी सम्भल (उ.प्र.) है। मौके वारदात पर पुलिस द्वारा जब्त किया वह हथियार लोहे की रॉड और सब्बल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”931138110″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews