Singrauli News : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की, तस्कर कार सहित गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Singrauli News : प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार करने वाले मान नहीं रहे हैं जबकि इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है ऐसी ही कार्रवाई आज सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने की है जहाँ पुलिस ने 105 लीटर अवैध शराब जप्त की है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नवानगर बैढन तरफ से भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री हेतु स्विफ्ट डिजायर क्र० सीएच 01 एडी 4458 से गोदवाली तरफ परिवहन की जाने वाली है। सूचना पर सउनि. अनुज प्रताप सिंह द्वारा हमराही स्टाफ के साथ मुखबिर के बताए स्थान गोदवाली एनएच पर नाकाबंदी कर रात्रि करीबन 09.30 बजे कार को रोककर चेक किया गया, तो आरोपी चालक सुनील कुमार बैस पिता रामनुग्रह बैस उम्र 23 वर्ष निवासी सुलियारी थाना माडा के कब्जे से अवैध शराब 120 नग बियर, 150 पाव देशी प्लेन मदिरा, 50 पाव गोवा कुल 105 लीटर शराब जब्त की है जिसकी बाजार कीमती करीबन 40,000/- रूपये है।

वहीं स्विफ्ट डिजायर कार क्र0 सीएच 01 एडी 4458 कीमती 4 लाख रुपये तथा वाहन के कागजात, एक विवो कम्पनी का मोबाईल जिसकी कीमती 20,000/- रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews