Singrauli News : अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News : अवैध शराब से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 55-60 लाख की शराब जब्त की है।

यह है मामला

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शराब से भरा एक ट्रक जिसका नंबर TR 01 AU 1898 शराब लेकर झॉसी से मध्य प्रदेश सीमा में प्रवेश हुआ है, जो कि सीधी-सिंगरौली होते हुए अनपरा उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य जाने के फिराक में था, सूचना के बाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए नाकाबंदी कर ट्रक को पकडा, जिसमें लगभग 550 पेटी,लगभग 5000 लीटर इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब जब्त की। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55-60 लाख रूपये बताई रही है।

बता दें कि जप्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन त्रिपुरा राज्य का है तथा मालिक का नाम संजीत शिल है। वाहन के ड्रायवर व उप चालक करण सिंह एवं फतेह सिंह निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews