सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने किया घंटों चक्काजाम

सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने किया घंटों चक्काजाम

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार |  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा थाना व खुटार चौकी बार्डर पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे शुक्रवार सुबह मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को अस्पताल ले जाया गया परन्तु अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है या उसकी हत्या की गई है इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। जिसके बाद परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कहते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया था।

यह भी पढ़ें – उज्जैन में दो युवकों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को शांत कराया। साथ ही, उन्हें जल्द ही न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिलाया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर ऐसा मामला सामने आता है तो हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को पतासाजी की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के डॉक्टर दंपति नौकरी से बर्खास्त

आपको बता दें कि खुटार एवं माड़ा थाना के बीच में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी बाइक के साथ पड़ा मिला।हंड्रेड डायल की मिली सूचना पर पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल भिजवा दिया था। युवक की शिनाख्त अरुण विश्वकर्मा निवासी खुटार के रूप में हुई थी। उपचार के दौरान जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन उग्र हो गए और हत्या का मामला बताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देते हुए चक्का जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक ने आखिर क्यों सौंपा डबरा एसडीएम को ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews