एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप कजाकिस्तान, खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव में MP के खिलाड़ियों का परचम, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

पदक जीतने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और एकनिष्ठ ध्येय की पर्याय आपकी ये उपलब्धियां असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आप सभी को ढेरों बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
mp sports news

मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन बहुत ख़ुशी का दिन है, प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश में ही नहीं देश के बाहर चार रही प्रतियोगिताएं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उनको पदक जीतने पर बधाई दी है।

देश और दुनिया में खेली जा रही अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं में हिस्स लेने के लिए मध्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी गए हुए हैं, प्रदेश में मिल रहे प्रशिक्षण की बदौलत इन खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताएं में स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये है और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक

कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप के अंतर्गत जूनियर महिला वर्ग में मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीता है वहीं ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और एकनिष्ठ ध्येय के पर्याय प्रदेश के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव’ के पहले दिन तीन पदक 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कश्मीर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित देश के पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव’ के पहले दिन प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा तीन मेडल जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कयाकिंग-केनोइंग की अलग अलग श्रेणियों में रजत पदक जीतने वाले कृष्ण जाट, कांस्य पदक जीतने वाले मयंक और मासूमा यादव को बधाई दी है।

नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में कांस्य पदक 

इसके अलावा चेन्नई में आयोजित 64th नेशनल स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (National State Senior Athletics Championship) में प्रतिभावान खिलाड़ी अर्जुन वास्कले को 1500 मीटर पुरुष प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा आप निरंतर आगे बढ़ते रहिए, नए कीर्तिमान रचते रहिये,  आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews