इंग्लैंड दौरे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी परफेक्ट 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह

हाल ही में बीसीसीआई ने इंडिया ए का ऐलान कर दिया है। यह टीम इंग्लैंड में मुकाबला खेलेगी। हालांकि अब तक सीनियर टीम का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं इसी बीच आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के लिए अपनी परफेक्ट 11 चुनी है। चलिए जानते हैं आकाश चोपड़ा ने अपनी 11 में किन खिलाड़ियों को जगह दी।
Aakash Chopra

इस समय सभी की नजरें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर टिकी हुई हैं। दरअसल, जून में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 20 जून से भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रहेगी, जहां वे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगे। हालांकि अब तक इस सीरीज के लिए भारतीय सीनियर टीम का ऐलान नहीं किया गया है। इस महत्वपूर्ण दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास लेने का निर्णय किया है। ऐसे में अब दो महत्वपूर्ण जगहें खाली हो गई हैं।

इन जगहों को भरने के लिए बीसीसीआई को मजबूत खिलाड़ियों की जरूरत होगी। इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी परफेक्ट 11 चुनी है। उन्होंने भारतीय 11 में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को बेस्ट ओपनर के रूप में चुना है।

इन दो खिलाड़ी को बताया ओपनर

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को ओपनर के तौर पर लेकर चल रहा हूं। ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं है, जिस प्रकार से दोनों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रदर्शन किया था। बता दें कि यशस्वी जायसवाल का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, जबकि केएल राहुल इंग्लैंड दौरा कर चुके हैं। उनका इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था, ऐसे में सभी की नजरें केएल राहुल पर भी रहने वाली हैं।

इस दौरान आकाश चोपड़ा ने नंबर तीन के बल्लेबाज को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक खिलाड़ी नंबर तीन पर कब्जा जमा सकता है। साई सुदर्शन नंबर तीन पर खेल सकते हैं क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं।

इन खिलाड़ियों को दी जगह

आकाश चोपड़ा ने नंबर चार पर कप्तान शुभमन गिल का नाम लिया। उनका मानना है कि शुभमन गिल को ही कप्तान बनाया जाएगा, ऐसे में उन्हें कप्तानी में बल्लेबाजी क्रम में नीचे देखना चाहिए। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर आकाश चोपड़ा ने नीतीश रेड्डी का नाम लिया। हालांकि नंबर 6 पर उन्होंने कई दावेदार बताए, जिनमें करुण नायर, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। हालांकि बाद में उन्होंने यह कहा कि मैं नंबर 6 पर नीतीश रेड्डी को ही देखना चाहता हूं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने मेलबर्न में शानदार शतक लगाया था।

सातवें नंबर पर मैं जडेजा को और आठवें नंबर पर शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर को देखना चाहूंगा। नौवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह, दसवें पर मोहम्मद सिराज और ग्यारहवें नंबर पर मैं मोहम्मद शमी को देखना चाहूंगा। अगर इनमें से कोई फिट नहीं है तो उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भी लिया जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews