अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, मात्र 25 पारियों में बना दिए 936 रन

अभिषेक शर्मा लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। दरअसल, उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चलिए जानते हैं यह रिकॉर्ड कौन सा है।
अभिषेक शर्मा ने तोडा विराट कोहली का रिकॉर्ड, मात्र 25 पारियों में बना दिए 936 रन

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं T20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के हक में गया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। हालांकि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दरअसल, अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली। पिछले कुछ समय से T20 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। एशिया कप 2025 में भी अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला था।

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली अब तक T20 इंटरनेशनल की पहली 25 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है। बता दें कि विराट कोहली ने 25 पारियों में कुल 906 रन बनाए थे, जबकि अभिषेक शर्मा ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़कर मात्र 25 पारियों में 936 रन बना लिए हैं। बता दें कि 25 T20 इंटरनेशनल पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 1010 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिन्होंने 952 रन बनाए थे, जबकि तीसरे नंबर पर डेवोन कॉनवे हैं, जिन्होंने 914 रन बनाए थे। अब अभिषेक शर्मा ने 936 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि इस समय T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा नंबर वन बल्लेबाज हैं।

मैच का हाल जानें

जानकारी के अनुसार, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। भारत ने अपने पांच विकेट मात्र 50 के स्कोर पर गंवा दिए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 68 रनों की पारी खेली और हर्षित राणा के साथ मिलकर 56 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे भारत 125 रन तक पहुंच पाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इस स्कोर को आसानी से चेज़ कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड ने शानदार पारियां खेलीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews