वनडे वर्ल्डकप 2023 का बदला लेगा अफगानिस्तान? ऑस्ट्रेलिया को हराकर करना होगा सेमीफाइनल में प्रवेश, ग्लेन मैक्सवेल फिर होंगे सामने!

अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ा उलटफेर कर दिया। बीते दिन अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया। इस हार के चलते इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई।
वनडे वर्ल्डकप 2023 का बदला लेगा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को हराकर करना सेमीफाइनल में प्रवेश, ग्लेन मैक्सवेल फिर होंगे सामने!

अफगानिस्तान ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया है। इंग्लैंड को 8 रनों से हराने के साथ ही अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है, जबकि इंग्लैंड का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर खत्म हो गया है। ग्रुप बी से एलिमिनेट होने वाली पहली टीम इंग्लैंड बनी है। अब ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमों के बीच क्वालीफाइंग की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

अब सभी की नजरें अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर टिकी रहेंगी। दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इन दोनों टीमों के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक लगाया था। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को क्वालीफाई करने के लिए अफगानिस्तान को हराना जरूरी था, जिसमें वे कामयाब हुए थे।

एक बार फिर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया में कड़ी टक्कर

अफगानिस्तान की टीम के पास अब एक बार फिर वही मौका है कि वह ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाए और ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप का घाव अफगानिस्तान के लिए अभी तक भरा नहीं है। दरअसल, उस मुकाबले में अफगानिस्तान ने लगभग ऑस्ट्रेलिया को हरा ही दिया था, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की अद्भुत पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की और फिर फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। लेकिन अब अफगानिस्तान की टीम के पास एक बार फिर वही मौका आया है, और ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जाने का चांस मिला है। यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी में भी दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक होगा या नहीं।

अफगानिस्तान के पास बड़ा मौका

ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि ग्रुप बी से दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल हैं। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है, तो दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि, इस दौरान दक्षिण अफ्रीका को भी इंग्लैंड की टीम को हराना होगा। बता दें कि इस समय दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के पास तीन-तीन अंक हैं। दोनों टीमों को अभी एक-एक मुकाबला खेलना बाकी है। जो टीम अपना आखिरी मुकाबला जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला इंग्लैंड से है, ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका हार जाती है और ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है, तो भी दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews