टेस्ट सीरीज के बाद भारत वनडे सीरीज भी हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

टेस्ट सीरीज के बाद भारत वनडे सीरीज भी हारा, दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कैपटाउन में भी भारत का ख़राब प्रदर्शन जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे वनडे (INDIA VS SA 3rd ODI) में चार रनों से हराकर तीन मैचों की श्रंखला 3-0 से जीतकर क्लीन स्वीप किया।  इससे पहले भारत दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट मैचों की सीरीज भी 2-1 से जीती है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 287 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए भारत की टीम  49.2 ओवर में 283 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और चार रनों से मैच हार गई।

ये भी पढ़ें – कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट हमला, गिनाई योगी सरकार की उपलब्धियां, देखिए वीडियो

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 65, शिखर धवन ने 61 और दीपक चाहर ने शानदार 54 रनों की पारी खेली।  दीपक ने मात्र 34 गेंदों में 54 रन बनाए। दीपक चाहर ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 55 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन उनकी शानदार पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी।

ये भी पढ़ें – सराफा कारोबारी के साथ 20 लाख की लूट, मारपीट कर बैग छीना, फायर कर बदमाश फरार   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews