चर्चित अंपायर अनिल चौधरी ने लिया संन्यास, अब आईपीएल 2025 में करेंगे कमेंट्री

भारत के चर्चित अंपायर अनिल चौधरी ने अब अंपायरिंग से अलविदा कहने का निर्णय ले लिया है। दरअसल, अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल के लेवल के क्रिकेट में भी अंपायरिंग नहीं करेंगे, जबकि अब वह आईपीएल 2025 में नए रोल में नजर आने वाले हैं।
चर्चित अंपायर अनिल चौधरी ने लिया संन्यास, अब आईपीएल 2025 में करेंगे कमेंट्री

भारत में अनिल चौधरी बेहद चर्चित अंपायर हैं। दरअसल, उन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। वह अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अनिल चौधरी चर्चाएं बटोरते हैं। वहीं, अब लोकप्रिय अंपायर अनिल चौधरी ने इंटरनेशनल और आईपीएल में अंपायरिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी अब आईपीएल 2025 में अनिल चौधरी अंपायरिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे।

हालांकि, अब अनिल चौधरी आईपीएल 2025 में नई भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, वह एक कमेंटेटर के रूप में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अब आईपीएल 2025 में अनिल चौधरी कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। अब उनकी आवाज उनके फैंस सुन सकेंगे।

उम्र 60 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है

दरअसल, बीसीसीआई की ओर से मान्यता प्राप्त आखिरी मैच में अनिल चौधरी ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में अंपायरिंग की थी। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ और केरल की टीम आमने-सामने थी। इस मैच में अनिल चौधरी भी अंपायरिंग कर रहे थे। उनका इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। अनिल चौधरी ने कई मैचों में अंपायरिंग की है। अब उनकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में अब बढ़ती उम्र के चलते उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला किया है। आखिरी बार अनिल चौधरी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे मैच में अंपायरिंग की थी, जो 27 सितंबर 2023 को खेला गया था।

अब अनिल चौधरी कमेंट्री करेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अब अंपायरिंग करियर को अलविदा कहने का निर्णय लिया और अब वह अगले सीजन में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अनिल चौधरी ने जानकारी दी कि वह अब कमेंट्री करेंगे। अब उनके लिए अंपायरिंग कठिन हो गई है। पिछले 6 महीने से अनिल चौधरी कमेंट्री पर ही फोकस कर रहे हैं। फरवरी-मार्च के महीने में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भी अनिल चौधरी ने कमेंट्री की थी। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद अनिल चौधरी ने इसे ब्रेक देने का निर्णय लिया। उनका अंपायरिंग करियर बेहद शानदार रहा। बतौर अंपायर उन्होंने 226 मैचों में अंपायरिंग की है। उन्होंने 131 मुकाबलों में ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कुछ मैचों में फोर्थ अंपायर की भूमिका निभाई और बाकी मुकाबलों में टीवी अंपायर का रोल भी निभाया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews