IPL Auction में बहन सुहाना खान के साथ दिखे आर्यन खान , पिछले साल थे काफी चर्चे में

IPL Auction में बहन सुहाना खान के साथ दिखे आर्यन खान , पिछले साल थे काफी चर्चे में

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL के ऑक्शन  शुरू हो चुके हैं।  बता दें कि आईपीएल के ऑक्शन  2 दिन तक चलने वाले हैं , जिसमें सभी टीमों के मालिक और कोच बेंगलुरु में उपस्थित हैं। तो वही कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर शाहरुख के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान एक साथ नजर आए । बीते दिन ही ऑक्शन शुरू होने से पहले ही दोनों को ब्रीफिंग के दौरान देखा गया था। Briefing  के दौरान उनकी मौजूदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं,  जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सीईओ वेंकी मैसूर और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान एक साथ टेबल पर डिस्कशन करते नजर आए । कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस भी इस बात पर काफी खुश हैं और दोनों के तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े … IPL T20: 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर कितने खिलाड़ियों को चुना है, यहां जाने पूरी जानकारी

हाल ही में आर्यन खान जो कि 23 वर्षीय के हैं , वह काफी चर्चा में रहे , जब उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।  उन्हें 3 अक्टूबर को पुलिस द्वारा कस्टडी में लिया गया था।  तो वही सुहाना खान अक्सर अपने लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं । बता दें कि पहली बार दोनों starkids पहली बार  पब्लिक में  एक साथ देखा गया हैं। पिछले साल ऑक्शन के समय जूही चावला की बेटी जानवी मेहता इस दौरान शामिल हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews