एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के बड़े टूर्नामेंट के लिए अब अफगानिस्तान की टीम ने भी अपना स्क्वाड घोषित कर दिया है। दरअसल, अफगानिस्तान की टीम में 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई है और टीम की कप्तानी राशिद खान को सौंपी गई है।
एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का बड़ा टूर्नामेंट शुरू होगा। इस टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हाल ही में अफगानिस्तान की टीम ने भी अपना स्क्वाड घोषित किया है, जिसकी कप्तानी राशिद खान को सौंपी गई है। बता दें कि 9 सितंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 28 सितंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट अबू धाबी और दुबई में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी दे दें कि एशिया कप का यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

दरअसल, जब भी T20 फॉर्मेट की बात आती है तो अफगानिस्तान की टीम को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता। इस टीम ने पिछले कुछ सालों में T20 के फॉर्मेट में बड़ी-बड़ी टीमों को परास्त किया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 में इस टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में एशिया कप के इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं।

राशिद खान को सौंपी गई टीम की कमान

वहीं अफगानिस्तान के एशिया कप 2025 के स्क्वाड पर नज़र डाली जाए तो राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है, जिन्हें T20 के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है। राशिद खान की गेंदबाजी बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करती है। T20 में उनके पास अच्छा अनुभव है, यही कारण है कि उन्हें टीम का कप्तान चुना गया है। जबकि टीम में तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की भी वापसी देखने को मिल रही है। IPL 2023 में विराट कोहली से लड़ाई के बाद नवीन-उल-हक चर्चा में आए थे। ऐसे में अब इंटरनेशनल टीम में भी नवीन-उल-हक का जादू देखने को मिल सकता है। उनके अलावा टीम में फजलहक फारूकी, नूर अहमद और शरफुद्दीन अशरफ भी शामिल हैं।

टीम में बेहतरीन संतुलन दिखाई दे रहा

अफगानिस्तान की टीम में बेहतरीन संतुलन दिखाई दे रहा है। इस टीम में युवा खिलाड़ी हैं जो जोश से भरे हुए नजर आ सकते हैं, साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। मोहम्मद नबी, राशिद खान जैसे खिलाड़ियों को चुना गया है ताकि टीम में अनुभव की कमी न हो। जबकि गुलबदन, करीम जनत और मुजीब उर रहमान जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान और दरवेश रसूली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान की टीम कुछ इस प्रकार रहेगी।

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews