एशिया कप 2025 में आज IND vs PAK मुकाबला, भारत ने जीता टॉस, टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की एंट्री

आज एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान दूसरी बार आमने-सामने होने वाले हैं। थोड़ी देर में यह मुकाबला शुरू होगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया है। देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम अब कितना बड़ा लक्ष्य देती है।
एशिया कप 2025 में आज IND vs PAK मुकाबला, भारत ने जीता टॉस, टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की एंट्री

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा। यह मुकाबला सुपर-4 में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है। भारतीय टीम में दो बदलाव नजर आ रहे हैं। एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को टीम में एंट्री दी गई है और हर्षित राणा और हर्षदीप सिंह को टीम से बाहर किया गया है। आज भारत यह मुकाबला जीतकर एशिया कप 2025 के फाइनल की ओर आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।

भारत ने अब तक एशिया कप 2025 के लीग स्टेज के सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने पहला मुकाबला यूएई की टीम के खिलाफ खेला था, दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ और तीसरा मुकाबला ओमान के खिलाफ। तीनों ही मुकाबलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

शुभमन गिल टीम में शामिल

हालांकि टॉस से पहले यह अंदेशा जताया जा रहा था कि आज शुभमन गिल को बाहर किया जा सकता है, लेकिन टीम के उपकप्तान शुभमन गिल टीम में बने हुए हैं। अब देखना होगा कि क्या गिल ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरते हैं या फिर संजू सैमसन को ऊपर भेजा जाएगा। भारत की टीम में संतुलन नजर आ रहा है। हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर श्रेणी में टीम को मजबूती दे रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती कमाल कर सकते हैं। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद कर सकते हैं।

एंडी पायक्रॉफ्ट ही हैं मैच रेफरी

जानकारी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए 14 सितंबर के मुकाबले के बाद विवाद बढ़ गया था। भारत ने मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद पाकिस्तान टीम ने भारतीय टीम की शिकायत की थी। यह शिकायत मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को की गई थी, लेकिन मैच रेफरी ने भारतीय टीम पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आईसीसी को मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की शिकायत की गई थी। हालांकि आईसीसी ने यह शिकायत ठुकराकर उन्हें एशिया कप में रेफरी बनाए रखने का निर्णय लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, एक्सर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews