
आज यानी 21 सितंबर 2025 को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला होने वाला है। इससे पहले 14 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। अब आज होने वाले मुकाबले में भी जीत हासिल कर भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की राह को और आसान करेगी। आज होने वाला यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
जानकारी दे दें कि पाकिस्तान मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की अपील कर चुका है, हालांकि आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ही रहेंगे। भारत के साथ खेले गए पिछले मुकाबले में नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी देखी गई थी। क्या आज होने वाले मुकाबले में भी इसी प्रकार का कुछ देखने को मिलेगा?
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें
दोनों टीमों के अब तक हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो T20 में दोनों टीमें 14 बार आमने-सामने हुई हैं। 11 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की, जबकि तीन बार पाकिस्तान को जीत मिली है। भारत पाकिस्तान पर हमेशा से भारी रहा है। पिछले मुकाबले में भी एकतरफा जीत भारत ने दर्ज की थी। भारतीय बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि एशिया कप के तीनों मैचों की बात की जाए तो अब तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने तीनों मुकाबलों को मिलाकर 100 रन पूरे नहीं किए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन तीन मैचों में अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले हैं। अभिषेक ने कुल 99 रन बनाए हैं।
क्या टीम में होगा कोई बदलाव?
आज होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। शुभमन गिल पिछले कुछ मुकाबलों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में शुभमन को टीम से बाहर किया जा सकता है और संजू सैमसन को उनकी जगह ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। जानकारी दे दें कि शुभमन गिल एशिया कप 2025 की टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे में उन्हें टीम में उनके पद के लिए रखा जा सकता है। अब तक रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला है। देखना होगा कि क्या आज भारतीय टीम रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह देती है या नहीं।
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 कुछ इस तरह हो सकती है
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल/हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग-11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

