ये फैक्टर पलट सकते हैं एशिया कप 2025 का इंडिया पाकिस्तान का फाइनल मैच, टॉस से लेकर स्पिनर्स पर रहेगी नजरें

28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन यह एक आम मुकाबला नहीं रहेगा, बल्कि एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला होगा। दुबई क्रिकेट स्टेडियम पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले एशिया कप 2025 में इसी मैदान पर दोनों टीमें आपस में भिड़ चुकी हैं, हालांकि दोनों ही मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी।
ये फैक्टर पलट सकते हैं एशिया कप 2025 का इंडिया पाकिस्तान का फाइनल मैच, टॉस से लेकर स्पिनर्स पर रहेगी नजरें

28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 41 साल में पहली बार यह दोनों टीमें दुबई में एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। ग्रुप और सुपर-4 के मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो दोनों ही मैच भारत ने अपने नाम किए थे। दोनों ही मुकाबलों में भारत ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब देखना होगा कि क्या फाइनल मुकाबले में भारत जीत हासिल करता है या पाकिस्तान पलटवार करता है।

28 सितंबर को होने वाला फाइनल मुकाबला कई फैक्टर पर डिपेंड करेगा। चलिए जानते हैं कि रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में कौन से फैक्टर मैच पलट सकते हैं और किस टीम के फेवर में यह मुकाबला जाता हुआ नजर आ रहा है।

पिच और टॉस पर रहेगी नजरें

सबसे बड़ा फैक्टर पिच और टॉस होने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। दरअसल, मैदान पर नजर डाली जाए तो 2018 से इस मैदान पर 20 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें 15 बार चेज़ करने वाली टीम जीती है। यानी साफ है कि जो कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी का फैसला करेगा और चेज़ करने वाली टीम को फायदा मिलेगा।

भारत की ओपनिंग जोड़ी बड़ा फैक्टर 

इस मैच का सबसे बड़ा फैक्टर भारत की ओपनिंग जोड़ी भी रहने वाली है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अभिषेक इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। पाकिस्तान को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को जल्द ही आउट करना होगा। भारत के लिए जरूरी है कि यह जोड़ी कम से कम 8 से 10 ओवर खेले।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज पर नजर

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी भी बड़ा फैक्टर होगी। अगर भारतीय टीम के जल्दी विकेट गिरते हैं तो टीम पर दबाव बन सकता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हरीस रऊफ दोनों ही खतरनाक गेंदबाज हैं। भारत के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक शाहीन शाह ने एशिया कप 2025 में कुल 9 विकेट हासिल किए हैं जबकि हरीस रऊफ के नाम भी 9 विकेट हैं।

भारत के स्पिनर्स कर सकते हैं कमाल

चौथा सबसे बड़ा फैक्टर भारत की स्पिन गेंदबाजी हो सकती है। अगर भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो पाकिस्तान के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। बता दें कि कुलदीप यादव अब तक एशिया कप 2025 में 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के नाम चार-चार विकेट हैं। अगर भारत को यह मुकाबला जीतना है तो इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। पाकिस्तान की टीम वैसे भी स्पिन को खेलने में दिक्कत महसूस करती है। ऐसे में पाकिस्तान चाहेगा कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews