Asia Cup 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

Asia Cup 2025 के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लग गया है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले ही अपने स्क्वाड में मात्र दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया है। अब इन दो खिलाड़ियों में से जिस खिलाड़ी की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय मानी जा रही थी, वह खिलाड़ी चोटिल हो गया है।
Sanju Samson

Asia Cup 2025 का भव्य टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। भारत को अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। लेकिन अब इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सैमसन पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इस बात को लेकर भी संशय बना हुआ है कि वह यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

दरअसल, भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती टीम स्क्वाड रहेगा। बता दें कि भारत ने जितेश शर्मा और संजू सैमसन को बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना है। सैमसन के चोटिल हो जाने से अब जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है। यही कारण था कि प्रैक्टिस सेशन में भी सैमसन की जगह जितेश शर्मा को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

क्यों लगाया जा रहा अंदेशा? (Asia Cup 2025)

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें जितेश शर्मा को विकेटकीपिंग के लिए जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। अब जितेश शर्मा की प्रैक्टिस को देखकर संजू सैमसन की चोट का अंदेशा और भी बढ़ गया है। अब तक बीसीसीआई की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान इसे लेकर नहीं दिया गया है। यह साफ नहीं हो सका है कि संजू सैमसन को चोट कितनी गंभीर है और क्या वह टीम इंडिया के लिए एशिया कप के शुरुआती मुकाबले खेलेंगे या फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो संजू सैमसन यूएई के खिलाफ मैदान से बाहर रह सकते हैं। पिछले कुछ समय में संजू सैमसन ने T20 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह रही कि उन्हें टीम में मौका दिया गया है।

पहले ही इस नाम पर मचा था बवाल

हालांकि पिछली कुछ सीरीज संजू सैमसन के लिए ठीक नहीं रहीं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें Asia Cup 2025 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चुना गया है। हालांकि संजू सैमसन को लेकर खूब बवाल देखने को मिला था। दरअसल, संजू सैमसन, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर भेजा जाता है तो उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन अब टीम में शुभमन गिल का नाम भी है। ऐसे में टीम एक बार फिर यही रिस्क ले सकती है और शुभमन गिल व अभिषेक शर्मा को ओपनिंग के लिए भेज सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews