Asia Cup: दुबई में मस्ती के मूड में नजर आए भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Asia Cup: दुबई में मस्ती के मूड में नजर आए भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप (Asia Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था जिसे टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर भारत सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है। अपनी सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ी (Indian Players) मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम का कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सभी भारतीय खिलाड़ी बीच पर पहुंचे जहां उन्होंने खूब मस्ती की। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह सर्फिंग करते दिखाई दिए तो रोहित शर्मा ने बोटिंग की, वहीं विराट कोहली शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read- ट्यूशन टीचर ने बच्चियों को बुरी तरह पीटा, शरीर पर पड़े चोट के निशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीच पर खिलाड़ी वॉलीबॉल खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। युजवेंद्र चहल और अश्विन पैडल बोट चलाते दिखाई दिए। सभी अपनी मस्ती में डूबे हुए हैं कोच राहुल द्रविड़ भी बैठे हुए दिखाई दिए।

एशिया कप की बात करें तो भारत अब तक सबसे ज्यादा बार यानी 7 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है और पाकिस्तान अब तक दो बार ही जीता है। बार टीम इंडिया की जीत निश्चित बताई जा रही है। टीम यह एशिया कप जीत जाती है तो यह भारत का आठवां जीत का मौका होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews