Asian Games 2023 : भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक

Asian Games 2023 : भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक

Asian Games 2023 : 19वें एशियन गेम्स में तीसरे दिन हांगझोउ में भारत को तीसरा मेडल मिला। भारत की घुड़सवारी टीम ने 41 सालों बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय घुड़सवार सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुश अग्रवाल और हृदय छेडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में सोना अपने नाम किया।

भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे

बता दें कि भारत ने घुड़सवाली के 40 सालों के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है। भारत की घुड़सवार अनुश, सुदीप्ति, दिव्यकीर्ति, और हृदय ने ड्रेसेज इवेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 209.205 पॉइंट हासिल किए। वहीं चीन की टीम दूसरे नंबर पर रही। चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले. हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले।

सेलिंग में भारत को मिला ब्रॉन्ज

भारत के इबाद अली ने मेंस सेलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले नेहा ठाकुर ने 28 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का दिन का दूसरा मेडल है। इसके साथ ही भारत के एशियन गेम्स में अब 14 मेडल हो गए हैं। जिसमें तीन गोल्ड शामिल है।

वहीं स्विमिंग में मेंस की 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम नेशनल रिकॉर्ड के साथ फाइनल में पहुंच गई है। अंकिता रैना टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पहले मंगलवार को भारत ने हॉकी में सिंगापुर को 16-1 से हराया। इसके अलावा, जूडो में दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

10 मीटर टीम एयर राइफल में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड

सोमवार को महिला विमेंस क्रिकेट टीम और शूटिंग में 10 मीटर टीम एयर राइफल में पुरुष टीम ने गोल्ड जीता था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews