सानिया-शोएब के तलाक पर असम के मुख्यमंत्री बिस्वा का बयान, बोले- किसी की बेवकूफी का नतीजा हिंदुस्तान नहीं भुगतेगा

Sania Shoaib

Sania Shoaib: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इन दोनों के बीच बीते कुछ समय से अनबन की खबरें सामने आ रही थी और इसी बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शादी के बारे में जानकारी दी है।

ये क्रिकेटर की तीसरी शादी है जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों को यह विश्वास हो गया है कि सानिया और शोएब के रिश्ते में आई खटास को लेकर जितनी भी बातें सामने आ रही थी, वह पूरी तरह से सच है। सानिया और शोएब के रिश्ते में आए इस बदलाव के बारे में अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन का दौर देखने को मिल रहा है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का बयान भी सामने आया है

क्या बोले बिस्वा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपनी ट्विटर हैंडल (X) से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वह सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बारे में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि “सानिया मिर्जा और उसके पाकिस्तानी बच्चों को किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं देने देंगे। किसी की बेवकूफियां का नतीजा हिंदुस्तान नहीं झेलेगा।” अपने ट्वीट में उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि जो उनकी बात से सहमत है वह इसे रीट्वीट करें।

सानिया ने दिया रिएक्शन

आपको बता दें कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ दूसरी शादी की थी और इन दोनों का एक बेटा भी है और अब टेनिस स्टार को छोड़ उन्होंने तीसरी शादी रचाई है। शादी की तस्वीर सामने आने के बाद सभी को सानिया के रिएक्शन का इंतजार था और अब इस मामले में सानिया और उनके परिवार ने चुप्पी तोड़ दी है। सानिया और उनके परिवार का जो बयान सामने आया है उसमें यह बताया गया है कि वह इस वक्त अपने जीवन के काफी इमोशनल समय का सामना कर रही हैं। प्रशंसा को शुभचिंतकों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वह किसी भी तरह की अटकल भरी खबरों पर विश्वास ना करें और उनकी निजता का सम्मान बनाएं रखें।

सानिया के परिवार ने यह जानकारी दी है कि खिलाड़ी ने हमेशा अपनी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद किया है लेकिन अब यह बताना बहुत जरूरी हो गया है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले तलाक हो चुका है और अब वह शोएब को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हैं। सानिया के पिता ने बताया है कि यह एक ‘खुला’ था जो एक ऐसा अधिकार है जिसमें एक मुस्लिम महिला अपने पति को एक तरफा तलाक देने का अधिकार रखती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews