वार्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हटाया, कहा – ‘सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय’

डेविड वार्नर पर लगाए गए लाइफटाइम कप्तानी प्रतिबंध को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा हटा दिया गया है। जिसके चलते अब वार्नर किसी टीम के लिए कप्तानी कर सकेंगे। जानिए इस निर्णय को लेकर बोर्ड ने क्या कहा?
वार्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने हटाया, कहा - 'सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय'

वार्नर

ऑस्ट्रेलियन क्रिकटर डेविड वार्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को अब हटा दया गया है। दरअसल यह फैसला ऑस्ट्रेलया क्रिकेट बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। पहले बॉर्ड ने वार्नर पर लाइफटाइम कप्तानी पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं अब इस निर्णय के चलते डेविड वार्नर क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी कर सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बॉर्ड की तीन सदस्यों की इस मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।

दरअसल समीक्षा पीनल का कहना है कि डेविड वार्नर ने प्रतिबंध हटाने के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा कर लिया है। जिसके चलते उनपर लगे इस प्रतिबंध को हटाया जा रहा है। दरअसल उनका कहना है कि डेविड वार्नर अपने आचरण के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने में ईमानदार और सच्चे थे।

जानिए डेविड वार्नर को लेकर बोर्ड ने क्या कहा

डेविड वार्नर पर लगे लाइफटाइम कप्तानी प्रतिबंध को हटाते हुए बोर्ड ने माना कि ‘डेविड वार्नर के द्वारा दिए गए सम्मानजनक जवाब और अच्छा लहजा, साथ ही उनकी सच्चाई ने समीक्षा पैनल को प्रभावित किया है और जिसके चलते सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि वार्नर अपने आचरण के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने में ईमानदार और सच्चे थे और उन्होंने यह भी स्वीकारा है कि उन्हें अपने आचरण पर अत्यधिक पश्चाताप है। जिसके चलते उनपर लगे इस प्रतिबंध को हटाया जा रहा है।’

जानिए कब लगाया गया था वार्नर पर प्रतिबंध?

इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी कहा है कि वार्नर द्वारा ऑस्ट्रेलिया में युवा क्रिकेटरों के विकास में जो योगदान दिया गया है वह काबिलेतारीफ है। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी वार्नर ऐसा सहयोग दे सकते हैं, यदि ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाडियों को वार्नर के नेतृत्व में खेलने का अवसर दिया जाए तो देश के लिए बहुत अच्छा होगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण एशियाई समुदाय के बीच क्रिकेट में रुचि बढ़ाने में भी वार्नर की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। दरअसल आपको बता दें कि 2018 में बोर्ड ने डेविड वार्नर पर यह प्रतिबंध लगाया था। हालांकि अब इसे हटा दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews