आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह खिलाडी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही, वे आईपीएल 2025 के बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह खिलाडी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श पीठ की चोट के कारण इस बड़े टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। इसके अलावा, उनका आईपीएल 2025 में खेलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ी समस्या हो सकती है।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब मात्र एक महीने से भी कम समय बचा है। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में 22 फरवरी को अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला पाकिस्तान की सरज़मीं पर खेला जाएगा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में नहीं खेले थे

बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिचेल मार्श का बल्ला शांत नजर आया था। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में मिचेल मार्श को खराब प्रदर्शन के चलते आखिरी मैच से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद मिचेल मार्श बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आए। लेकिन अब वे चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। इसके अलावा, आईपीएल 2025 के इस बड़े टूर्नामेंट से भी वे बाहर हो सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 23 मार्च से होगी।

रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया “मिचेल मार्श को पीठ में दर्द है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने के चलते उन्हें आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। राष्ट्रीय चयन पैनल और ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने मिचेल मार्श को चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया है। हाल के कुछ हफ्तों में मिचेल मार्श की पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया था, जिसके चलते अब वे चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें रिहैबिलिटेशन में समय लगेगा।” हालांकि, अभी तक ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews