Australia vs Afghanistan : ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रनों से दी मात

Australia vs Afghanistan : ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रनों से दी मात

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान (Australia vs Afghanistan) के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 38 वां मुकाबला एडिलेड में खेला गया। जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हरा दिया है। जबकि अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में उतरी अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी। और चार से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े…उज्जैन : महाकाल के भक्तों जल्द मिलेगी को एक और नई सुविधा, जानें डिटेल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 54 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मिचेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने 25-25 रनों का योगदान दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, एडम जम्पा ने दो-दो विकेट लिए। केन रिचर्डसन को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़े…पापा ने किया बेटी की गुड़िया के कपड़ों को प्रेस, देखिये क्यूट Video

अफगानिस्तान टीम के लिए राशिद खान ने 23 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, गुलबदीन नायब ने 39 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने तीन और फजहलहक फारूकी ने दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली।

यह है दोनों टीमों
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन : मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : मैथ्यू वेड (कप्तान), कैमरून ग्रीन, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews