ऑस्ट्रेलियाई अखबार में यशस्वी जायसवाल को बताया नया किंग, फ्रंट पेज पर विराट कोहली के फोटो के साथ हिंदी में छापी खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से खेली जाएगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। अब खबर आई है कि ऑस्ट्रेलियाई अखबार में हिंदी में खबर छपी है जिसमें विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल का फोटो भी छपा है।
ऑस्ट्रेलियाई अखबार में यशस्वी जायसवाल को बताया नया किंग, फ्रंट पेज पर विराट कोहली के फोटो के साथ हिंदी में छापी खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर क्रिकेट फैंस में उत्साह देखा जा रहा है। दरअसल यह उत्साह न सिर्फ भारतीय नागरिकों में देखने को मिल रहा है बल्कि ऐसा ही हाल ऑस्ट्रेलिया का भी है। वहीं अब इस उत्साह को एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने और बड़ा दिया है। दरअसल एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार में फ्रंट पेज पर विराट कोहली का पोस्टर छपा है। इतना ही नहीं इस अख़बार में हिंदी में खबर भी छापी गई है।

जानकारी के अनुसार विराट कोहली के अलावा इस अखबार में यशस्वी जायसवाल के बारे में भी लिखा है। इससे पता लगाया जा सकता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह ट्रॉफी कितनी महत्वपूर्ण होने वाली है। दरअसल इस ट्रॉफी को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड जमकर तैयारी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार द डेली टेलीग्राफ ने छापी खबर

दरअसल यह खबर ऑस्ट्रेलियाई अखबार द डेली टेलीग्राफ ने छापी है। अखबार के फ्रंट पेज पर विराट कोहली के फोटो के साथ हिंदी में खबर छापी गई है। इसके साथ ही इस खबर में लिखा गया है कि ये युगों की लड़ाई है। जानकारी में यह भी सामने आया है कि विराट कोहली की खबर न सिर्फ हिंदी में छापी गई है बल्कि पंजाबी भाषा में भी छापी गई है। वहीं यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। जिसके बाद इस अखबार की फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोगों द्वारा इसको बेहद पसंद किया जा रहा है। दरअसल भारत के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सीरीज है। भारत को अगर WTC के फाइनल में पहुंचना है तो ऑस्ट्रेलिया से यह सीरीज जितनी होगी।

यशस्वी जायसवाल को कहा गया नया किंग

वहीं इस न्यूज़ पेपर की एक और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल विराट कोहली के अलावा इस अखबार में यशस्वी जायसवाल की तस्वीर भी छापी गई है। जायसवाल को क्रिकेट का नया किंग कहा गया है। इसके साथ ही उनका भी फोटो लगाया गया है। हालांकि इस समय विराट कोहली बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अभी भी उनका डंका बज रहा है। ऑस्ट्रेलिया आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। दरअसल दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ समय में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कोहली ने शानदार खेल दिखाया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews