“पैराशूटिंग वर्ल्ड कप” में अवनी लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, सीएम शिवराज और अमित शाह ने दी बधाई 

“पैराशूटिंग वर्ल्ड कप” में अवनी लेखरा ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, सीएम शिवराज और अमित शाह ने दी बधाई 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जयपुर में रहने वाली निशानेबाज अवनी लेखरा (Avni Lekhara) ने एक बार भी भारत का नाम रोशन कर दिया है। बीते दिनों फ़्रांस में आयोजित चेटौरौक्स 2022 डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में एक नया रिकार्ड बनाते हुए उन्होंने ने गोल्ड मेडल पर जीत हासिल की। 10 मीटर एयर राइफल में उन्होंने पिछले रिकार्ड 249.6 को तोड़ते हुए  250.6 का नया रिकार्ड बनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने ने अपनी खुशी सबके साथ बाँटी और अपने सपोर्टर को धन्यवाद भी कहा। बता दे की यह उनका Paralympic में पहला इंट है।

यह भी पढ़े… क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, तमाम भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

भारतीय निशानेबाज की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अमित शाह ने भी बधाई दी। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया की, “हमारी लाडली भांजी अवनी लखेरा को फ्रांस में चल रहे पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में R2 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं। आपने अपनी स्वर्णिम उपलब्धि से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

 केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी अवनी को ढेरों बधाई दी। अमित शाह ने कहा की चेटौरौक्स 2022 विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक जीतने पर एक बड़ी बधाई। हमें तुम पर गर्व है।” 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews