बाबर आजम का पाकिस्तान टीम से पत्ता कटा! शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ को भी नहीं मिली टीम में जगह

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, दोनों ही खिलाड़ियों को अब T20 टीम से बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से दोनों खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जिसे देखते हुए टीम ने यह बड़ा फैसला लिया है।
बाबर आजम का पाकिस्तान टीम से पत्ता कटा! शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और हरीस रऊफ को भी नहीं मिली टीम में जगह

खराब फॉर्म के चलते बाबर आजम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें T20 टीम से बाहर कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का ऐलान मंगलवार को किया गया, जिसमें मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को T20 टीम से बाहर कर दिया गया। इस दौरान वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी और हरीस रऊफ को टीम से बाहर किया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 16 मार्च से 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी, जबकि न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी पाकिस्तान खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे ही मुकाबले में पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जिसके बाद बाबर आजम पर लगातार सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद अब क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20 के नए कप्तान के रूप में सलमान अली आगा को चुना है। इससे पहले मोहम्मद रिजवान टीम के कप्तान थे, लेकिन उन्हें भी T20 टीम से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में रिजवान की जगह अब सलमान अली आगा टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि, लंबे समय बाद टीम में ऑलराउंडर शादाब खान की भी वापसी हुई है, जिन्हें उप-कप्तान के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हरीस रऊफ को वनडे टीम में जगह नहीं मिली। दोनों ही गेंदबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जिसके चलते उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, वनडे में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान खेलते हुए नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम का स्क्वॉड इस प्रकार है:

टी-20 स्क्वॉड इस प्रकार है: सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, ओमैर यूसुफ, मोहम्मद हारिस, अब्दुल समद, इरफान नियाजी, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, मोहम्मद अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, उस्मान खान।

वनडे स्क्वॉड इस प्रकार है: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम उल हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, तैय्यब ताहिर।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews