बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! पाकिस्तान सुपर लीग में गर्दन पर लगा उबैद शाह का बाउंसर

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच हुए मुकाबले में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल पेशावर के कप्तान बाबर आजम को लाहौर के युवा तेज गेंदबाज उबैद शाह ने 125.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्दन पर बाउंसर मारा।
बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! पाकिस्तान सुपर लीग में गर्दन पर लगा उबैद शाह का बाउंसर

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम को लाहौर के युवा तेज गेंदबाज उबैद शाह का खतरनाक बाउंसर गर्दन पर लग गया। गेंद की रफ्तार लगभग 125.7 किलोमीटर प्रति घंटा थी। गेंद लगने के बाद बाबर तुरंत मैदान पर बैठ गए, हालांकि जांच के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी।

दरअसल यह घटना पारी के छठे ओवर में हुई। उबैद शाह, जो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के छोटे भाई हैं, गेंदबाजी करने आए थे। ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने तेज बाउंसर फेंकी, जिसे बाबर आजम पुल शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद की उछाल और गति में अचानक बदलाव होने के कारण वह सीधे बाबर की गर्दन पर जा लगी।

मैदान में छाया सन्नाटा

वहीं गेंद लगते ही बाबर आजम संतुलन खोकर मैदान पर बैठ गए। कुछ देर के लिए मैदान पर सन्नाटा छा गया और लाहौर कलंदर्स के खिलाड़ी तुरंत उनके पास पहुंच गए। टीम फिजियो को मैदान पर बुलाया गया और उन्होंने बाबर की जांच की। राहत की बात यह रही कि बाबर को कोई गंभीर चोट नहीं आई। थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी। इस मुकाबले में बाबर आजम ने 40 गेंदों में 43 रन बनाए और अपनी टीम को संभालने की कोशिश की। उनकी पारी की मदद से पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में 173 रन का स्कोर खड़ा किया।

बाबर आजम शानदार फॉर्म में नजर आ रहे

दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक चार पारियों में 212 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 136 के आसपास रहा है। इस घटना के बावजूद उन्होंने अपनी एकाग्रता बनाए रखी और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े। उबैद शाह ने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभाव जरूर छोड़ा, हालांकि यह बाउंसर क्रिकेट का सामान्य हिस्सा माना जाता है। इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट में सुरक्षा उपकरणों और खिलाड़ियों की सतर्कता के महत्व को उजागर किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews