विश्व चैंपियनशिप में Bajrang Punia ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, कुछ ही सेकंड्स में पलट दी पूरी बाजी

विश्व चैंपियनशिप में Bajrang Punia ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, कुछ ही सेकंड्स में पलट दी पूरी बाजी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के बेहतरीन पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने देश के नाम एक और मेडल जीत लिया है। वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए दमदार वापसी की है। विपक्षी पहलवान को उन्होंने 11-9 से मात दी है।

यह चौथा मौका है जब बजरंग पुनिया ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता है। इससे पहले वो तीन बार भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने कांस्य पदक, 2018 में रजत और 2013 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बजरंग अब तक विश्व चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण नहीं दिला पाए हैं। इस मुकाबले में उनसे गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि वह पहले ऐसे पहलवान बन गए हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में 4 बार पदक जीता है।

Must Read- ग्वालियर कलेक्टर पर हमला,बदतमीजी और गनर की पिस्तोल छीनने का प्रयास, बीजेपी नेता पर मामला दर्ज

इस वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप की बात की जाए तो क्वार्टर फाइनल के दौरान बजरंग को अमेरिका के जॉन डियाकोमिनहालिस को से हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के बाद वह गोल्ड जीतने की रेस से बाहर हो गए थे। इसके बाद अर्मेनिया के पहलवान को हराकर वो कांस्य मुकाबले में शामिल हुए। बजरंग के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि उनके सिर में चोट लग गई थी लेकिन फिर भी उन्होंने जीतने की ललक नहीं छोड़ी। मैच में पीछे चलने के बावजूद भी उन्होंने 11-9 के अंतर से जीत अपने नाम की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews