बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया एलान, हत्या के आरोपी शाकिब अल हसन को किया गया टीम में शामिल

19 सितंबर से होने वाली भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस खबर में जानिए बांग्लादेश की इस टीम में किसे मौका दिया गया है।
बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया एलान, हत्या के आरोपी शाकिब अल हसन को किया गया टीम में शामिल

भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) द्वारा अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दरअसल टीम की कमान नजमुल हसन शांतो को सौंपी गई है। हालांकि सबसे अहम बात इस टीम की यह है कि टीम में स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी मौका दिया गया है।

जबकि हाल ही में शाकिब अल हसन हत्या के आरोपों के कारण विवादों में घिरते हुए नजर आए थे। जानकारी दे दें कि यह टेस्ट सीरीज भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर 2024 से चेन्नई में खेली जाएगी।

शाकिब समेत 147 लोगों पर हत्या का आरोप

दरअसल बांग्लादेश के सबसे अनुभवी क्रिकेटर में से एक शाकिब अल हसन पर इस समय गंभीर आरोप लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार उन पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान एक छात्र की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। वहीं इन प्रदर्शनों में 400 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवाई थी, और शाकिब समेत 147 लोगों पर एक छात्र की हत्या का आरोप लगा है।

शाकिब के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

हालांकि इन आरोपों के बावजूद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शाकिब के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया है। दरअसल बोर्ड अध्यक्ष फारुक अहमद का कहना है कि, “जब तक शाकिब के खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं होते हैं और अदालत से कोई फैसला नहीं आता है, तब तक वह बांग्लादेश के लिए खेलते रहेंगे। शाकिब हमारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें भारत दौरे के लिए टीम के साथ भेज रहे हैं।”

यहां देखिए भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

टीम इस प्रकार है: नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, जाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, नईम हसन, नाहिद राणा, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जेकर अली अनिक।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews