अश्विन की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, भारत ने 280 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच, पढ़ें यह खबर

भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को एक बड़े अंतर से हराया है। दरअसल इस जीत में रविचंद्रन अश्विन ने अहम भूमिका निभाई है।
अश्विन की आंधी में उड़ा बांग्लादेश, भारत ने 280 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच, पढ़ें यह खबर

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एक बड़ी जीत हासिल की है। दरअसल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रह इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 280 रन की शानदार जीत हासिल की है। बता दें कि रविवार को, 515 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई।

वहीं अब इस जीत के साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानकारी के अनुसार अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस जीत के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे। उन्होनें 6 विकेट झटके। साथ ही पहली पारी में 113 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हसन शांतो (82 रन) ने अर्धशतक जमाया।

रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल

दरअसल इस मैच में भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन ने शानदार काम किया है। बता दें कि अश्विन ने भारत की पहली पारी के दौरान 113 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए अब अश्विन ने 6 विकेट लिए है। जिसके चलते भारत ने बांग्लादेश पर एक बड़ी जीत हासिल की है। वहीं इस शानदार प्रदर्शन के चलते अश्विन को मेन ऑफ़ दा मैच का अवार्ड दिया गया है।

रविंद्र जडेजा ने भी लिए 3 विकेट

जानकारी के अनुसार बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत आज 158/4 के स्कोर से की, लेकिन जल्द ही उनकी स्थिति खराब हो गई। दरअसल बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 82 रनों की पारी खेली, जबकि शाकिब अल हसन केवल 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews