’14 सितंबर को होगा एक और मजाक…पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है यह मामला?

पहले मोहम्मद रिजवान और बाबर आज़म को एशिया कप 2025 के स्क्वाड से बाहर किया गया, तो दूसरी ओर दोनों ही खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी डिमोशन दे दिया गया। इस बात से पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली बुरी तरह नाराज़ हैं। अब उन्होंने 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले एक बड़ा बयान दिया।
’14 सितंबर को होगा एक और मजाक…पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है यह मामला?

9 सितंबर से एशिया कप 2025 का भव्य टूर्नामेंट शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, श्रीलंका समेत आठ देश शामिल होंगे। भारत इस अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। दरअसल, उनके मुताबिक 14 सितंबर को बड़ा मज़ाक होने वाला है।

यह बयान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली द्वारा दिया गया है। उन्होंने कामरान अकमल के यूट्यूब शो में यह बात कही है। बता दें कि बासित अली सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहते हैं। उनके बयान अक्सर वायरल होते हैं और एशिया कप से पहले भी यह बयान वायरल हो चुका है।

जानिए क्यों कहा बासित अली ने ऐसा?

दरअसल, बासित अली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बुरी तरह नाराज़ हैं। पहले एशिया कप के स्क्वाड में बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों के शामिल न होने से वे नाराज़ हैं, तो वहीं दूसरी ओर बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान को ए कैटेगरी से पाकिस्तान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन देकर कैटेगरी बी में डाल दिया। ऐसे में बासित अली का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मज़ाक चल रहा है और अब इसी तरह का मज़ाक 14 सितंबर को होगा। जानकारी दें दे कि आईसीसी के टूर्नामेंट में और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा हमेशा से पाकिस्तान पर भारी रहा है । इस समय पाकिस्तान के दिग्गजों को यह डर हमेशा सताता है कि उन्हें पड़े टूर्नामेंट में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ता है।

14 सितंबर को होगा भारत पाकिस्तान का मुकाबला

जानकारी के लिए बता दें कि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। बासित अली के मुताबिक पाकिस्तान की एशिया कप की टीम संतुलित नहीं है और यह मज़ाक बनाने वाली टीम है। जानकारी के अनुसार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर कई लोग नाराज़ हैं। दरअसल, दोनों देशों के बीच संबंध ठीक नहीं हैं, जिसके कारण लोग क्रिकेट मैच नहीं चाहते। इसे लेकर कई बड़े दिग्गजों ने भी आपत्ति जताई है, लेकिन हाल ही में भारत सरकार ने साफ किया है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में दोनों टीमें मैच खेल सकती हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews