Ind Vs Eng: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का किया ऐलान, इस घातक खिलाड़ी की हुई वापसी

Indian team

India Test Team Squad Update 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में जहां एक तरफ दिग्गज और अनुभवी खिलाड़ी की वापसी हुई है। वहीं दूसरी तरफ ऑलराउंडर खिलाड़ी को एक बार फिर रिलीज कर दिया गया है।

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को किया गया रिलीज

गौरतलब है कि BCCI की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को चोट लग जाने के कारण दूसरे टेस्ट मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। वहीं तीसरे और चौथे टेस्ट में फिर मौका नहीं मिल पाया। बता दें वाशिंगटन सुंदर तमिलनाडु की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जिसका सेमीफाइनल मुकाबला 2 मार्च 2024 से खेला जाएगा।

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी

वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह को दोबारा टीम में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड को लेकर तीसरे टेस्ट मैच में आराम दिया गया था। हालांकि पांचवे टेस्ट मैच में फिर से शामिल कर लिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच में बुमराह 17 विकेट हासिल किया है।

ये रहा भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मज सिराज रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार और आकाश दीप खिलाड़ी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews