चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दी राहत! फैमिली को एक मैच देखने की अनुमति दी

चैंपियंस ट्रॉफी के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अब बीसीसीआई ने नियमों में बदलाव करते हुए खिलाड़ियों की फैमिली को एक मैच देखने की अनुमति दी है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दी राहत! फैमिली को एक मैच देखने की अनुमति दी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई की ओर से कई सख्त नियम बनाए गए थे। दरअसल, इसमें यह भी शामिल था कि खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में अपने परिवार को साथ नहीं ले जा सकेंगे। लेकिन अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को एक बड़ी राहत दी है। बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों की फैमिली को एक मैच देखने की छूट प्रदान की है।

हालांकि, इसके लिए बीसीसीआई से अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों की फैमिली एक मैच देख सकेगी। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को होने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों की फैमिली के लिए यह एक शानदार खबर है।

क्यों लिया गया था यह फैसला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज हारने के बाद इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से चूक गया। इसके बाद भारतीय टीम और बीसीसीआई पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए।

इसके बाद बीसीसीआई ने फैसला किया कि किसी भी दौरे पर खिलाड़ी अपनी फैमिली के साथ नहीं रह सकेंगे। लेकिन अब बीसीसीआई ने इस नियम में राहत देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बदलाव किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब बीसीसीआई ने इसमें बदलाव किया है और चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों की फैमिली को एक मैच देखने की अनुमति दी है। हालांकि, इसके लिए भी बीसीसीआई से अनुमति लेनी होगी।

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में इन टीमों से खेलेगा मैच

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड से भी अपना एक लीग मुकाबला खेलेगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews