BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत और नेपाल के बीच खेली जाएगी T20 सीरीज, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इंडिया ए टीम दिसंबर 2026 में नेपाल दौरे पर जाएगी, जहां मेजबान नेपाल के खिलाफ तीन टी20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। इसे लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
BCCI ने किया बड़ा ऐलान, भारत और नेपाल के बीच खेली जाएगी T20 सीरीज, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के बीच हुई सहमति के बाद इंडिया ए टीम के नेपाल दौरे की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दरअसल दिसंबर 2026 में होने वाली इस टी20 सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं सभी मैच काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी, जबकि अंतिम मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा।

दरअसल इस सीरीज को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में उत्साह है। इंडिया ए टीम में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ी शामिल होते हैं जो भारतीय सीनियर टीम के शामिल होने वाले होते हैं या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके होते हैं। ऐसे में नेपाल की टीम को मजबूत भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

दरअसल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने बताया कि यह फैसला CAN अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। तीनों मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जाएंगे, जिससे दोनों टीमों को एक जैसी परिस्थितियों में खेलने का अवसर मिलेगा।

सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है:

9 दिसंबर 2026 – पहला टी20
11 दिसंबर 2026 – दूसरा टी20
13 दिसंबर 2026 – तीसरा टी20

इंडिया ए टीम भारतीय क्रिकेट की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ भी मानी जाती है। दरअसल इस टीम से कई खिलाड़ी आगे चलकर भारतीय सीनियर टीम में जगह बना चुके हैं। इसलिए यह सीरीज केवल द्विपक्षीय मुकाबला नहीं बल्कि युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने का भी महत्वपूर्ण मंच होगी। वहीं दूसरी ओर नेपाल के खिलाड़ियों को भी मजबूत विरोधी के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में नेपाल क्रिकेट ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

नेपाल क्रिकेट टीम के लिए क्यों खास होगी यह टी20 सीरीज?

दरअसल नेपाल क्रिकेट पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया है। टीम ने लगातार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके अपनी क्षमता साबित की है। 2024 टी20 विश्व कप में नेपाल को जीत नहीं मिली थी, लेकिन 2026 संस्करण में टीम ने अपने खेल में शानदार सुधार किया। स्कॉटलैंड पर जीत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को कड़ी चुनौती देने के बाद नेपाल का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews