
आईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होगी, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से हाल ही में फाइनल मुकाबले की तारीख जारी की गई थी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अब तक वेन्यू को लेकर कोई भी जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आईपीएल के मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2025 के मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे।
रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई द्वारा सोमवार यानी 17 फरवरी को आईपीएल का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इस शेड्यूल में मैच के वेन्यू से लेकर तारीखों की भी जानकारी जारी की जा सकती है। बता दें कि आईपीएल का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
इन टीमों के होम ग्राउंड बदल सकते हैं!
दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मैच पिछले सीजन की तरह इस बार भी दो होम ग्राउंड पर खेले जा सकते हैं। दिल्ली अपने अरुण जेटली मैदान के अलावा विशाखापट्टनम में अपने घरेलू मैच खेल सकती है, जबकि राजस्थान की टीम के भी दो घरेलू मैदान हो सकते हैं। इसमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के अलावा गुवाहाटी का मैदान भी शामिल हो सकता है। आईपीएल के 18वें संस्करण का शेड्यूल जारी होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल मैचों की टिकट बिक्री को लेकर भी फैंस उत्सुक दिखाई देते हैं। वेन्यू की जानकारी सामने आने के बाद टिकट को लेकर भी जल्द ही जानकारी आ सकती है।
इन मैंदानो पर भी खेले जा सकते हैं मुकाबले!
अगर दिल्ली और राजस्थान को छोड़ दें, तो बाकी सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर ही खेल सकती हैं। इसमें लखनऊ, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी और चेन्नई के मैदान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित किए जा सकते हैं। पंजाब किंग्स धर्मशाला के मैदान पर दो या तीन मुकाबले खेल सकती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी के मैदान पर दो मुकाबले खेल सकती है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

